👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.om) : जनपद हापुड़ में स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में 1.50 करोड रुपए से 2100 शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। 273 ग्राम पंचायतों में हुए बेसलाइन सर्वे में 2021 परिवार चिन्हित किए गए हैं। जहां पंचायत राज विभाग द्वारा शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। शादी के बाद परिवारों की संख्या में इजाफा होता है और अलग से मकान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में 15-20 सदस्य वाले परिवार के घर में सिर्फ एक शौचालय होने से काफी समस्या होती है। इसे देखते हुए हर वर्ष बेसलाइन सर्वे कराया जाता है जिसके तहत 21 सौ शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























