👁 0 views Views
धौलाना, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव बझैड़ा कला में अवैध रुप से पैट्रोल बेचने व उसका भंडारण करने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक ने एक ग्रामीण के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार ग्रामीण हाजी हारुन के ठिकाने से 206 लीटर पैट्रोल बरामद हुआ है जिसका अवैध रुप से भंडारण किया हुआ था। बता दें कि जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में अवैध रुप से पैट्रोल व डीजल की बिक्री हो रही है। डीजल में तो मिट्टी के तेल की मिलावट हो रही है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996






















