हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने गुलावठी धौलाना मार्ग पर जाम लगा दिया किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया और जाम खुलवाया।
बता दें कि मंगलवार की रात से गांव सपनावत निवासी केशव पुत्र सुधीर का शव गांव नारायणपुर में मिला। किसान बुद्धा सिंह अपने खेत पर काम कर रहे थे कि इसी दौरान उनके खेतों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और शव की शिनाख्त केशव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केशव की हत्या मौत की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने गुलावठी धौलाना मार्ग पर जाम लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, क्षेत्र अधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया और रास्ता खुलवाया बताया जा रहा है। शव पर धारदार हथियार के निशान थे और चेहरे को नुकीली वस्तु से गोदा गया था। पुलिस को मौके से मृतक का एयर फोन बरामद हुआ है लेकिन फोन नहीं मिला। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करने की बात कह रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं






























