
दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी से कीटनाशक दवाओं के 20 नमूने लिए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रताप के नेतृत्व में एक विभागीय टीम ने हापुड़ की दुर्गा ट्रेडिग कम्पनी पर छापा मार कर कीटनाशक दवाओं के 20 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। टीम को मौके पर भारी मात्रा में कीटनाशक दवाएं मिली है, जो एक्सपायर हो चुकी थी।
गांव लालपुर निवासी आदेश चौधरी ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उन्हें एक कंपनी की घटिया कीटनाशक दिए गए हैं। इस मामले में डीएम अभिषेक पांडेय ने जिला कृषि अधिकारी को शिकायत देते हुए 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
सोमवार की शाम जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश टीम के साथ गढ़ रोड स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर जांच के लिए पहुंचे। टीम ने दुकान में कीटनाशक की जांच की तो वहां बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवा मिली। टीम ने मौके से करीब बीस कीटनाशक के नमूने जांच के लिए कब्जे में लिए।
जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में एक्सपायर हुई काफी। संख्या में कीटनाशक भी मिली है। जिनके बारे में जांच की जा रही है।
बता दें कि दुर्गा ट्रेडिंग कम्पनी उन चार फर्मों में शामिल हैं जिन पर जनपद हापुड़ के किसानों के लिए आवंटित अनुदानित उर्वरक अन्य जनपद के कारोबारियों को बेचने का आरोप है। इस सिलसिले में थाना हापुड़ देहात में चार फर्मों के दो मालिकों विकास अग्रवाल व विवेक अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























