हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में शुक्रवार को एक 20 फीट लंबा अजगर निकलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति मच गई। अजगर निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब ग्रामीण क्षेत्रों पर पहुंचे तो उन्होंने 20 फीट लंबा अजगर देखा और उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
मेरठ जाने की सूचना पर पुलिस ने नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से मेरठ जाने की सूचना पर रविवार की सुबह 10:00 बजे नैशनल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस…
Read more
























