हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली के गांव दत्तियाना में मंगलवार की रात को दो सगे भाईयों ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में दोनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला मंगलवार की रात का है जब किसी बात को लेकर दो सगे भाईयों ने अपने चाचा मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों अभिषेक और शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी सगे भाई है।
मृतक मोहित के भाई ने बताया कि किस तरह दोनों भतीजों ने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। शुभम और अभिषेक द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल दो तमंचों और कारतूस को बरामद किया है।
Nazeer Hapur offer: BUY 1 GET 1 FREE: CALL 9899251831































