हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर सैनी समाज ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर शिक्षक-शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सावित्रीबाई फुले की 191 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका सुशीला सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी। देश की सभी महिलाओं को उन्हें अपना आदर्श मानना चाहिए। कार्यक्रम में सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज के जिन शिक्षक शिक्षकों को सम्मानित किया है वे छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करें ताकि सावित्रीबाई फुले के उद्देश्य को साकार किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापिका रेनू सैनी ने की व संचालन अध्यापिका शीतल सैनी व वर्षा सैनी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश सैनी, जिलाध्यक्ष पोषणलाल सैनी, एडवोकेट पवन सैनी, नंदकिशोर सैनी, ममता सैनी, दिनेश सैनी, कौशल सैनी जोगिंदर सैनी, अमित सैनी, अरविंद सैनी आदि का मौजूद रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884























