
गोदाम का ताला तोड़कर 18 कुंतल गेहूं चोरी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब गांव भडंगपुर में एक टेंट के गोदाम को अपना निशाना बनाया जहां से चोर दो टंकी गेंहू चुरा कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब महिला मौके से गुजरी तो खेतों में बिखरे गेहूं देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विकास ने बताया कि उनका टेंट का गोदाम है जहां पर दो टंकी में करीब 18 कुंतल गेहूं रखा हुआ था। नितेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीती रात करीब 2:00 बजे तक पहरा दिया जिसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच चोर आए जिन्होंने गेहूं को चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। संभावना है कि करीब 6 से 8 लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की सुबह जब विकास की पत्नी मंदिर जा रही थी तो उसने गोदाम का गेट खुला देखा और खेतों में गेहूं पड़े देखे तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने छानबीन शुरू कर दी है। गेहूं की कीमत करीब 52 हजार के आसपास बताई जा रही है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244



























