हापुड़, सीमन (ehapurmews.com) : जनपद हापुड़ में अजगर निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव मानकपुर में खेतों में एक 18 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
रविवार को किसान खेतों पर काम पर गए थे। इसी दौरान 18 फीट लंबे अजगर को देख गांव वालों के होश उड़ गए। गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ
🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…
Read more






















