
👁 0 views Views
जनपद हापुड़ के 17732 गैर-कर चालान होंगे खत्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन के आदेश पर परिवहन निगम ने 1 अप्रैल 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक के गैर कर ई-चालानों को चिन्हित किया है जिसके चलते जनपद में 17,732 ई-चालान खत्म किए जाएंगे। पोर्टल से भी यह चालान हटाए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 30 दिनों का समय लगेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से चालान माफ करने के बावजूद भी 2017 से लेकर 2021 तक के नो पार्किंग, तेज रफ्तार, नो हेलमेट आदि के गैर कर ई चालान विभाग के पोर्टल पर दिख रहे हैं जिसकी वजह से वाहन स्वामी को परेशानी हो रही है। अब इन चलानों को पूरी तरीके से खत्म किया जाएगा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























