
अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय युवक की मौत, पिता घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, हरेंद्र पुत्र सोरन सिंह अपने 17 वर्षीय पुत्र गगन के साथ मोटरसाइकिल से हापुड़ से अपने गांव महमूदपुर लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वह हाफिजपुर रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान किशोर गगन ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल हरेंद्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस जांच कर रही है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























