हापुड़/राष्ट्रीय, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है जिसके चलते तीन जनवरी से सात जनवरी तक 16 ट्रेनें रद्द रहेगी। नौचंदी एक्सप्रेस (040511) चार, पांच, छह और सात जनवरी तक रद्द रहेगी। लखनऊ-सहारनपुर स्पेशल, आनंदविहार गरीब रथ और सीतापुर सिटी शाहजहांपुर अप (04447/04338) क्रमश: तीन से सात व चार से आठ जनवरी तक रद्द रहेगी। लखनऊ-काठगोदाम स्पेशल (05043/05044) पांच, छह और सात जनवरी को रद्द रहेगी तथा जननायक एक्सप्रेस (15211/15212) तीन, पांच, छह और आठ जनवरी को रद्द रहेगी। बनारस दिल्ली स्पेशल (05127/05128) पांच और छह जनवरी, बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237/12238) चार से छह जनवरी तक रद्द रहेगी. डाउन ट्रेन पांच जनवरी से सात जनवरी तक रद्द रहेंगी।
हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस 12369 छह को हावड़ा से पांच घंटे देरी से चलेगी. नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ 20504 सात को नई दिल्ली से एक घंटा देरी से चलेगी। सियालदाह एक्सप्रेस (13152) जम्मूतवी- कोलकाता छह को जम्मू से निर्धारित समय से चार घंटे देरी से चलेगी। रोजा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है।





















