👁 0 views Views
हज के लिए 153 ने किया आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से इस बार 153 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है। हज यात्रा के लिए 9 फरवरी तक आवेदन करने वालों को पहली किस्त के रूप में हज कमिटी आफ इंडिया के खाते में 81800 रुपए जमा करने होंगे। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा 4 दिसंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद 153 लोगों ने आवेदन किया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























