👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में टीएसआई कामेश सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया और नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। टीएसआई कामेश सिंह ने 15 वाहनों के चालान किए और एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया। ध्वनि प्रदूषण करने वाली बुलेट बाइक के खिलाफ कार्रवाई की जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। टीएसआई कामेश सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और कार्रवाई का क्रम आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ने वाले 15 वाहनों पर शिकंजा कसा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































