👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ वाली गली नंबर तीन के पास एक कपड़ा व्यापारी से 15 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह हुई इस ठगी के बारे में पीड़ित कपड़ा व्यापारी अकरम ने बताया कि जब वह साप्ताहिक पेठ बाजार में कपड़ा बेचने पहुंचा तो पीछे से आए दो लोगों ने रुपए बदलने की बात कही। जैसे ही पीड़ित ने संदिग्धों को रुपए देने का प्रयास किया तो मौका पाकर आरोपियों ने अकरम का पर्स बदल दिया और अपना पर्स छोड़ दिया। पीड़ित गढ़ कोतवाली के गांव अठसैनी का रहने वाला है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























