
बदबू आने पर 4.20 लाख का 15 कुंतल पनीर कराया नष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार जारी है। पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस टीम के साथ खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। टाटा 407 गाड़ी में लगभग 15 कुंतल पनीर अमरोहा से दिल्ली ले जाया जा रहा था। प्रथम दृश्य मिलावटी और बदबूदार प्रतीत होने पर दो नमूने संग्रहित किए गए। पनीर गजरौला न्यूरोन डेयरी रफीक अहमद का बताया गया। गाड़ी में लगभग 15 कुंतल पनीर था जिसकी कीमत 4,20,000 थी जिसे पुलिस की मौजूदगी में छिजारसी से पुलिस चौकी के पीछे विनष्टिकरण करा दिया गया। टीम में सुनील कुमार सहायक आयुक्त खाद्य ll, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमेदर सिंह, आर पी सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, आर पी गुप्ता आदि शामिल रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























