हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 का कहर बढ़ता ही जा रही है। अब कोरोना संक्रमण का प्रकोप पॉश कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार की अपराह्न में जिला प्रशासन को पन्द्रह कोरोना संक्रमित मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार बुर्ज मौहल्ला हापुड़ के सात, शिवपुरी हापुड़ के एक, कबाड़ी बाजार हापुड़ के एक, गांव नगौला हापुड़ के एक, गांव देवली गढ़ के दो तथा तार गली गढ़मुक्तेश्वर के तीन लोगों में केविड-19 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में ग्यारह महिलाएं तथा चार पुरुष हैं। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को अस्थाई सील करने तथा सैनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया है और कहा कि लोग घरों में रहें।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106:

शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

































