👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। हापुड़ कोतवाली पुलिस द्वारा 15 ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है जिन्होंने या तो मास्क नहीं लगाया था या सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते 15,000 रुपये जुर्माना वसूला है और मास्क न होने पर मास्क वितरित कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया है।





























