
15 फीट लंबा 60 किलो वजनी विशाल अजगर पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में गुरुवार की सुबह कप्तान पुत्र विजेंद्र के खेतों में 15 फीट लंबा अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पकड़कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला गुरुवार की सुबह किसान, ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक अजगर पर पड़ी। 15 फीट लंबे विशाल अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ लिया। 15 फीट लंबे अजगर को पकड़ने में सभी के पसीने छूट गए। अजगर का वजन करीब 60 से 65 किलो के बीच बताया जा रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























