
ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): आज दिनांक 24.02.2026 को नगर हापुड़ में जाम की समस्या अव्यवस्थित यातायात के – व्यवस्थापन हेतु परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थलों पर गलत पार्किंग किये हुए वाहनों का चालान किया गया तथा निर्देशित किया गया कि सड़क पर वाहन पार्किंग न करें। इसी कम में डोमिनोज, ब्लिंकिट जैसे प्रतिस्ठानों पर जाकर उनकी पार्किंग व्यवस्था को देखा गया तथा यह हिदायत दी गयी कि सड़क पर गलत पार्किंग न करें तथा बैध प्रपत्रों के साथ ही अपने वाहन कस संचालन करें। साथ ही ऑटो स्टैण्ड पर जाकर ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने पपत्र सही कराकर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलायें। इसी कम में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए ओवर स्पीड में 143 वाहनों का चालान किया गया, गलत पार्किंग में 19 वाहनों का चालान किया गया साथ ही विभिन्न अभियोगों में 14 वाहनों को निरूद्ध किया गया जिसमें लगभग 8.05 लाख रू० प्रशमन शुल्क की प्राप्ति हुई।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012



























