👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्टंटबाज को हाईवे पर जानलेवा स्टंट करना भारी पड़ गया। जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने बाइक सवार को पकड़कर बाइक पर 14 हजार का जुर्माना लगाया है। हापुड़ देहात भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की स्टंट करते हुए कि वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कपूरपुर पुलिस ने कार्रवाई की। स्टंटबाज भाजपा नेता की इस वीडियो को यदि गौर से देखा जाए तो आपको समझ आएगा कि यह स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था। हल्का सा बैलेंस बिगड़ते ही जानहानि हो सकती थी। खुद के साथ-साथ औरों को भी यह भाजपा नेता चोट पहुंचाने का कारण बन सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कपूरपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14,000 का जुर्माना लगाया।





















