हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, एक बाइक तथा तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
धौलाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि धौलाना गुरुवार की रात को निधावली नगर के पास पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि तीन मोबाइल लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के मौहल्ला मेवातियान का राहुल मेवाति तथा काजीवाड़ा धौलाना का इमरान व मिनाज है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से राहगीरों से लूटे गए 14 मोबाइल तथा लूट पाट में इस्तेमाल बुलेट मोटर साइकिल व एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। मोटर साइकिल गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत दिनों चोरी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मोबाइल लुटेरों का यह गैंग सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को लक्ष्य बनाकर उनसे मोबाइल झपट कर भाग खड़ा होता था। पुलिस ने चैकिंग के दौरान मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























