
जनपद के 13 पावर लिफ्टरों ने झटके 13 पदक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित बाबा हेल्थ क्लब के पावर लिफ्टरों ने उत्तर प्रदेश क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है जिन्हें बधाई देne वालों का सिलसिला जारी है।
12 से 14 सितंबर तक लखीमपुर खीरी में आयोजित प्रतियोगिता में पिलखुवा के एथलीटों ने कुल 13 पदक झटके जिसमें 9 स्वर्ण, तीन रजत और एक कंस्य पदक शामिल है। क्लब के कोच और राज्य संयोजक राजेंद्र कुमार बाबा समेत कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 59 किलो ग्राम वर्ग में इरशाद मलिक ने 420 किग्रा उठाकर स्वर्ण जीता, जबकि 74 किग्रा वर्ग में राजेंद्र कुमार ने 520 किग्रा के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 83 किग्रा वर्ग में गोविंदा गौतम ने 592.5 किग्रा और 105 किग्रा वर्ग में प्रदीप कुमार ने 655 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीते। खिलाड़ियों का पिलखुवा में भव्य स्वागत किया गया। कोच राजेंद्र कुमार ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम को दिया।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में

































