
👁 24 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति पंजी० हापुड़ के तत्वावधान में श्री चंडी मंदिर प्रांगण में प्रथम रक्तदान शिविर एवं फ्री हेल्थ चैकअप का आयोजन किया गया जिसमें हापुड़ के 121 लोगों ने रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान किया तथा शिविर में हापुड़ के श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति (रजि०), हापुड़ के पदाधिकारियों ने और चंडी मंदिर के पुजारियों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। इस मौके पर पालकी सेवा समिति पंजी० हापुड़ के पदाधिकारी एवं सेवादार उपस्थित रहे।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096


























