हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने एक ट्रैक्टर का 12000 रुपए का चालान किया है जिसमें तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इसी के साथ ट्रैक्टर पर हूटर भी लगा हुआ था। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोका और गाने बंद कराकर उसका हूटर भी उतरवाया।
दरअसल अखिलेश कुमार त्रिपाठी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर शहर के सबसे व्यस्त इलाके रेलवे रोड से गुजर रहे एक ट्रैक्टर पर पड़ी। ट्रैक्टर के चालक ने काफी तेज आवाज में गाने बजाए हुए थे जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने तुरंत पुलिस बल को ट्रैक्टर को रोकने के निर्देश दिए। ट्रैक्टर को रोका गया और गाने बंद कराए। ट्रैक्टर में हूटर लगा देख पुलिस कर्मी अचंभे में रह गए जिन्होंने हूटर उतरवाया और 12000 रुपए का चालान काट दिया।
ये भी पढ़ेःरोज होने वाली छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दवाई नहीं, अपनाएं घरेलू उपाय
https://healthycharcha.in/for-small-daily-problems-adopt-home-remedies-instead-of-medicine/
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700


























