हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग 12 सड़कों का निर्माण करेगा। इन सड़कों के निर्माण में 13.08 करोड़ रुपए की लागत आएगी। शासन ने इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया है। हापुड़ और गढ़ विधानसभा में पांच-पांच जबकि धौलाना विधानसभा की दो सड़कें शामिल हैं।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी से बागड़पुर, छज्जूपुरा से नरैना मार्ग, ग्राम भटैल से झंडा मुर्शफपुर मार्ग, सिंकंदपुर काकौड़ी से भीकनपुर मार्ग, अकड़ौली ऊबारपुर से चितौली मार्ग का निर्माण होगा। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गांव मोहम्मदपुर शकरपुर से गांव इनायतपुर, मेला रोड से गांव रामपुर नियामतपुर, माधापुर से मुहम्मदपुर तिगरी, बुकलाना से फरीदपुर और न्याजपुर खैय्या से शुक्लमपुरा होते हुए दत्तियाना मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं धौलाना विधानसभा क्षेत्र में हसनपुर से नंगला उदयरामपुर मार्ग व बासतपुर से धौलाना मार्ग का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि 12 गांवों में करीब 19.4 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497


























