12 लाख के ऑक्सीजन सिलेंडर जिले की जनता की सेवा के लिए समर्पित










12 लाख के ऑक्सीजन सिलेंडर जिले की जनता की सेवा के लिए समर्पित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले में पिछले लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत शौर्य शक्ति फाउंडेशन ने 12 लाख रुपए कीमत के ऑक्सीजन सिलेंडर हापुड़ जिला की जनता के लिए निशुल्क समर्पित किए हैं। शौर्य शक्ति फाउंडेशन के उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया हमारा संगठन निरंतर शिक्षा, रोजगार ,महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर लगातार कार्य कर रहा है। हमारा उद्देश्य है हापुड़ जिले में बेहतर शिक्षा हो, बेहतर स्वास्थ्य, नौजवानों को रोजगार मिले और हापुड़ जिले का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्तर पर हो।


संगठन की टीम निरंतर कार्य करती रहती है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कार्य किया गया है। आशुतोष शर्मा ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को सहायता प्रदान करने के लिए यह कार्य किया गया है ताकि हापुड़ जिले में गरीबों को भी बेहतर इलाज मिल सके। आशुतोष शर्मा ने बताया ऑक्सीजन सिलेंडर हापुड़ जिले के मोमिन चैरिटेबल हॉस्पिटल को निशुल्क प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर मोमिन चैरिटेबल ट्रस्ट से मोहम्मद इमरान मौजूद रहे।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष आकांक्षा शर्मा ने बताया आने वाले समय में हापुड़ जिले में और बेहतर कार्य किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संगठन के माध्यम से मदद पहुंचाई जाएगी।
इस मौके पर शौर्य शक्ति फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष विक्रम गुर्जर, संगठन के महासचिव अंकित भढ़ाना, नरेंद्र नागर, विंदर कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार फेस 2 में एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका…

Read more

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के पास मामूली बात को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। पेट्रोल पंप…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

युवती की आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर मुकदमा दर्ज

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: दो युवकों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नाबालिग बेटी ने अपनी सगी मां पर लगाया अधेड़ को बेचने का आरोप, हर रात किया रेप

नाबालिग बेटी ने अपनी सगी मां पर लगाया अधेड़ को बेचने का आरोप, हर रात किया रेप

कैंटर व ट्रक की भिड़ंत के दौरान फंसे चालक को पुलिस ने बाहर निकाला

कैंटर व ट्रक की भिड़ंत के दौरान फंसे चालक को पुलिस ने बाहर निकाला

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी
error: Content is protected !!