पिलखुवा में साफ-सफाई के लिए सालाना खर्च होता है 12 करोड़ रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार क्षेत्र में विकास और साफ-सफाई का डंका बजा रहे हैं लेकिन असलियत इससे दूर है। नगर पालिका परिषद पिलखुवा शहर में सफाई रखने के लिए करीब एक करोड़ रुपए प्रति माह खर्च करती है लेकिन इसके बावजूद समय से कूड़ा नहीं उठता। लोगों को मजबूरन बदबू से होकर गुजरना पड़ता है। यदि सालाना बात करें तो 12 करोड रुपए नगर पालिका परिषद पिलखुवा सिर्फ साफ-सफाई पर ही खर्च करती है।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा में 25 वार्ड हैं जिनकी सफाई के लिए 176 कर्मचारी लगे हैं। यदि सफाई नायक और निरीक्षकों की बात करें तो वह इन कर्मचारियों से अलग हैं। 176 सफाई कर्मचारियों में से 99 स्थाई तथा 77 संविदा पर है। अस्थाई कर्मचारियों का वेतन 38 से 40 हजार जबकि संविदा कर्मी का वेतन लगभग 18000 प्रति माह है जिनका कुल मानदेय 60 से 65 लाख रुपए प्रति माह बनता है।
डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 35 गाड़ियां लगी हुई है। इसके साथ ही एक मशीन तथा दो डंपर भी हैं जिन सभी के डीजल पर प्रतिमाह आठ से 12 लाख रुपए का खर्च आता है। 35 हाथ की कूड़ा गाड़ी तथा 35 रिक्शा रेहड़ी हैं। इतनी सुविधाओं के बावजूद भी शहर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। पिलखुवा के मोहल्ला अर्जुन नगर के हालात तो बेहद खराब है। वहीं मोहन नगर कॉलोनी, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में भी लोग गंदगी से परेशान हैं।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748



























