हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो कि लोगों को अपनी बातों में उलझा कर खेती की जमीन दिलाने के नाम पर पैसे हड़प रहा है। यह गैंग किसी तरह आपसे संपर्क साधकर आपको अपनी बातों में उलझा कर एक निश्चित स्थान पर बुलाकर और कच्चे लालच का झांसा देकर पैसे हड़प रहा है। हाल ही में इन ठगों ने एक साइबर कैफे के संचालक को अपना निशाना बनाया जिससे साढ़े 12 लाख रुपए इन ठगों ने हड़प लिए। पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया और मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गए। पीडि़त न्याय के लिए यहां-वहां की ठोकरे खा रहा है।
दोस्ती कर की ठगी:
मूल रूप से हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कला के रहने वाले 33 वर्षीय सागर मुरलीवाल पुत्र नरेश का हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर साइबर साइबर कैफ़े है जिनसे खेती की जमीन दिलाने के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपए की ठगी कर ली। बता दें कि सागर कैफे के साथ-साथ हेल्थ फिटनेस कंपनी से भी जुड़े हैं।
दस दिनों में दोस्ती कर ठगे लाखों:
सागर मुरलीवाल के अनुसार 6 दिसंबर वर्ष 2023 को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया जिसने उनसे वजन कम करने के टिप्स लिए। दोस्ती का हाथ बढ़ाकर आरोपी ने सागर को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया और सागर को झांसा दिया कि वह कुछ और लोगों से भी बातचीत कर उनके हेल्थ कैंप से जोड़ेगा। इसी बीच व्यक्ति ने अपने एक साथी से सागर की फोन पर बात कराई। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ… सागर को नहीं पता था कि जिससे वह बात कर रहा है वह उसे चूना लगाने वाले हैं। आरोपियों ने सागर से कहा कि गंगा एक्सप्रेस के पास एक खेती की जमीन मिल रही है। यदि वह उसे खरीद लें तो मोटा मुनाफा होगा। कुछ दिन ऐसे ही चलते रहे इसके बाद आरोपियों ने 13 दिसंबर को सागर से बात करनी शुरू की और 16 तारीख को सागर को मेरठ के जठोली में बुलाया और एक किसान से मुलाकात कराई।
दिखाई बड़े-बड़े सपने:
आरोपी इतने शातिर किस्म के हैं कि उन्होंने सागर को बड़े-बड़े सपने दिखाए और उससे कहा कि यदि वह साढ़े 12 लाख रुपए दे देता है तो एग्रीमेंट उसके नाम कर देंगे। सागर ने यहां-वहां से मदद लेकर पैसे जुटाए और आरोपियों को थमा दिए। इसके बाद आरोपी रफू चक्कर हो गए। पीड़ित अब न्याय के लिए यहां-वहां भटक रहा है। आपको बता दे कि यह गैंग सक्रिय है जो कि लोगों के साथ खेती की जमीन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























