
11 फीट लंबे विशाल अजगर को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पीर नगर सूदना में सोमवार की सुबह एक अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात खेतों में उतरकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार पीर नगर सूदना में ग्रामीण व किसान खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर एक 11 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद वन दरोगा गौरव कुमार, वनकर्मी भारत मौके पर पहुंचे जिन्होंने 11 फीट लंबे 35 किलो वजनी अजगर को पड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























