108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, माँ ने दिया बच्ची को जन्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के गांव चांदनेर की रहने वाली गर्भवती महिला पूनम पत्नी चंद्रभान को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। तभी 108 नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस अपने निर्धारित समय से मौके पर पहुंची। घर से अस्पताल ले जाते समय अचानक से रास्ते में देहरा कुटी के पूनम को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर पायलट मुकेश एवं ईएमटी भुवनेश कुमार ने एम्बुलेंस साइड लगा दी और आशा रजनी की सहायता से एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव होने के बाद एम्बुलेंस स्टाफ ने सुरक्षा पूर्वक नजदीकी अस्पताल CHC गढ़ में भर्ती कराया। जच्चा बच्चा फ़िलहाल स्वस्थ है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635































