रेफर केस का 108 ईएमटी ने एम्बुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली के रझेड़ा की रहने वाली नसीम जहां पत्नी नौशाद अहमद गुरुवार सुबह छह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिखेड़ा में प्रसव के लिए पहुंची लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सिखेड़ा से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। तभी इस केस की सूचना 108 एंबुलेंस को मिली। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस अपने निर्धारित समय से मौके पर पहुंची और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिखेड़ा अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए निकल पड़ी। अस्पताल ले जाते समय मेरठ से कुछ दूर पहले ही महिला को अचानक से रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी तभी ईएमटी प्रवीन कुमार, पायलट मुकेश कुमार ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को साइड खड़ी करके एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। ईएमटी प्रवीन कुमार ने आशा सुनीता देवी की सहायता से एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव होने के बाद एम्बुलेंस स्टाफ ने सुरक्षा पूर्वक जच्चा बच्चा को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























