हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार की दोपहर साढ़े तीन बजे शासन द्वारा संचालित एम्बुलेंस में गर्भवती महिला किरण देवी पत्नी गंगा राम की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई जहां महिला ने एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया। मूल रूप से ग्राम हरिहरपुर जिला सीतापुर निवासी गंगाराम जनपद हापुड़ में मजदूरी कार्य करता है जिसकी पत्नी किरन को प्रसव पीड़ा हुई। तभी मरीज के पति गंगाराम ने 102 नंबर पर एंबुलेंस के लिए कॉल की? सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस अपने निर्धारित समय से मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मचारियों ने मरीज को सफलतापूर्वक एंबुलेंस में शिफ्ट कराया और अस्पताल के लिए रवाना हो गए तभी अचानक महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा हुई तो ईएमटी जितेंद्र कुमार और पायलट छत्रपाल ने एंबुलेंस को रास्ते में रोककर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
ईएमटी जितेंद्र ने लखनऊ ERCP मदद के लिए डॉक्टर को कॉल की । तभी मुख्यालय में उपस्थित डॉक्टर अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने चिकित्सीय सहायता दी जिसकी मदद से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा और एंबुलेंस कर्मियों की जमकर तारीफ की।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731 @aesghaziabad






























