हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में सीएम योगी की तकनीकी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत शनिवार को संस्कार कालेज ऑफ फार्मेसी एण्ड रिसर्च में टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी0फार्म एवं एम0फार्म फाईनल ईयर के 106 छात्र-छात्राओं को संस्थान की निदेशिका डाॅ0 बबिता कुमार द्वारा टैबलेट प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी रुप से सश्क्तिकरण अपग्रेड करना है जिससे वे वर्तमान की तकनीकी शिक्षा से अच्छी तरह से रुबरु हो सकें।
छात्रों को टैबलेट मिलने पर छात्राओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर संस्थान की अध्यापिकाए डॅा0 शबनम ऐन, डाॅ0 अनुराधा सिंह, रितू चैहान, स्वाति मित्तल एवं मेघा मौजूद रहीं।


























