हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): हापुड़ में हड़ताल पर बैठे एंबुलेंसकर्मियों से प्रभावित हो रही एंबुलेंस सेवा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार की शाम को कर्मचारियों से एंबुलेंस की चाबियां और कार्ड जब्त कर आरबीएस के ड्राइवरों द्वारा एंबुलेंस सेवा को पुन: सुचारु किया। बुधवार को गढ़ रोड स्थित सीएचसी पर चिकित्सक अधीक्षक डां. दिनेश खत्री की मौजूदगी में एंबुलेंस फिर से सड़को पर उतारी गई।
बता दें कि ठेका प्रथा खत्म करने और एनआरएचएम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर थे और एंबुलेंस का प्रदेश भर में चक्का कर दिया था। इससे मरीजों के भी भारी परेशानी का सामना उठा पड़ रहा था। मामले में सरकार सख्त हुई जिसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए आरबीएस के ड्राइवरों द्वारा एंबुलेंस का संचालन फिर से शुरु किया जिससे किसी भी मरीज को समस्या का सामना न करना पड़े।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur























