हापुड़: साढ़े दस साल का बॉलर समर्थ साहनी क्रिकेट जगत में कमा रहा नाम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्रिकेट खिलाड़ी कार्तिक त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। अब जल्द ही समर्थ साहनी भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अपना जल्वा बिखेरने की तैयारी कर रहे हैं। साढ़ दस वर्ष का यह क्रिकेटर लगातार अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चकमा दे रहा है।
हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर निवासी समर्थ साहनी पुत्र कपिल साहनी हापुड़ के एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। समर्थ को बचपन से ही क्रिकेट खेलने काफी पसंद है और क्रिकेट जगत में अपना करियर बनाना चाहता है। समर्थ ने अभी तक हापुड़ डिस्ट्रिक्ट और गाजियाबाद जोन को रिप्रसेंट किया है। हापुड़, मेरठ, नोएडा तथा गाजियाबाद में कई मैच खेलकर समर्थ ने कई प्राइज़ भी हासिल किए हैं।
टेस्ट मैच, टी-20 लीग, वनडे मैच सभी में समर्थ खूब पसीना बहा रहा है। इस लेग स्पिनर बॉलर ने पिछले दो साल में 91 रजिस्टर्ड मैच खेले हैं जिसमें 153 विकेट हासिल किए हैं। समर्थ ने एक टेस्ट मैच की इनिंग में आठ विकेट भी हासिल किए हैं। कोच अनुभव नारवाल ने बताया कि समर्थ लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रहा है और बड़ा होकर एक अच्छा बॉलर बनेगा। समर्थ की मां सुचिता साहनी ने बताया कि वह समर्थ की डाइट के साथ-साथ पढ़ाई का विशेष ध्यान रखती हैं।
समर्थ के पिता कपिल साहनी का कहना है कि समर्थ का लक्ष्य एक ऐसा बॉलर बनना है जो कि बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंद पर धराशाई कर सके।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!