
गिरधरपुर तुमरेल स्थित कंपोजिट विद्यालय में खड़े 10 जर्जर पेड़ कटेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गिरधरपुर तुमरेल गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में खड़े जर्जर पेड़ हादसे का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों से पत्राचार कर उन्हें कटवाने की अनुमति मांगी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने जर्जर हालत को देखते हुए जर्जर पेड़ कटवाने की अनुमति दे दी है।
डीएफओ हापुड़ अर्शी मलिक ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय गिरधरपुर तुमरेल में खड़े 10 जर्जर पेड़ को कटवाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अनुमति मांगी थी। वन दरोगा ससेक्शन प्रभारी गौरव कुमार गर्ग को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। उनकी रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय परिसर में खड़े पेड़ वास्तव में जर्जर हालत में है। दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। ऐसे में छह नीम, दो बेल पत्थर, एक जामुन और एक यूकेलिप्टस का पेड़ शामिल है जिसे काटने की अनुमति दी गई है। सभी का मूल्य करीब 38,159 रुपए आकलन किया गया है।
हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”
आयुष्मान कार्ड (PMJAY)
राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)
प.दीनदयाल उपाध्याय
CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545
























