👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): मांस कारोबारियों के कारण जनपद हापुड़ में मवेशी चोरी की घटनाएं बढ़ रही है जिस कारण पशु पालकों में रोष व्याप्त है। बदमाश एक ही रात में दस मवेशी चोरी कर ले उड़े।
थाना हाफिजपुर के गांव कुराना में बदमाश अकीम अहमद के घेर से चार बकरे व पांच बकरी चोरी कर ले गए,जबकि गांव मुर्शदपुर में अतर सिंह के घेर का ताला चटका कर भैंसा व बुग्गी ले गए। पीडि़तों ने हाफिजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव कुराना से बकरी तथा मुर्शदपुर से भैंसा बुग्गी चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भैंसा बुग्गी व एक बकरी बरामद की है।आरोपी गांव सिरोधन का अरमान तथा अब्दुल्लापुर मोडी का नाजिम है।
वीडियो देखे:


























