
महिला के खाते से निकाले 1.75 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला तार वाली गली निवासी महिला अधिवक्ता वंदना शर्मा को क्रेडिट कार्ड की जानकारी देने के नाम पर साइबर ठगों ने उनके खाते से 1.75 लाख रुपए निकाल लिए। उसके बाद पीड़ित अधिवक्ता साइबर थाने पहुंची और मामले से अवगत कराया। साइबर क्राइम ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अधिवक्ता ने बताया कि 17 जनवरी को उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड संबंधित जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया था। दो बार कॉल करने के बावजूद भी उनकी बात नहीं हो पाई थी। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को कस्टमर केयर से बोलने की बात कही। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बातें करते समय उनके खाते से दो बार में 1.75 लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























