हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी यासीन ने बताया कि उसके बेटे पर एक हत्या का पुराना मुकदमा चल रहा है जिसमें उसका बेटा छह माह जेल में रहा था। हालांकि उसकी जमानत हो चुकी है और मामला न्यायालय में विचारधीन हैं। यासीन का कहना है कि गांव के दो लोग उसके पास पहुंचे और मुकदमा खत्म करने के नाम पर 1.70 लाख रुपए ले लिए और मुकदमा खत्म न होने पर पीड़ित ने आरोपियों से रुपए वापस मांगे तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दी। इसके बाद यासीन ने न्याय के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Tata Zudio में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000





























