खाते से निकले 1.23 लाख, 1 साल बाद दर्ज हुई एफआईआर के छह माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार से बाहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चमरी रोड पर स्थित बैंक कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह के साथ 26 फरवरी 2023 को एक फ्रॉड हुआ। उनके फोन को हैंग कर खाते से 1,23,788 रुपए निकाले गए। पीड़ित एक साल तक पुलिस महकमे के चक्कर लगाता रहा और 28 फरवरी 2024 को मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद पीड़ित को न्याय की उम्मीद जगी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने की वजह से वह यहां-वहां भटक रहा है। एफआईआर दर्ज हुए करीब 6 महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
ईश्वर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिसके पास 26 फरवरी 2023 को एक नंबर से फोन आया। इसी बीच उनका फोन हैंग हो गया और देखते ही देखते चार ट्रांजैक्शन में उनके खाते से कुल 1,23,788 रुपए निकल गए। रुपए निकलने के बाद वह हक्के-बक्के रह गए और बैंक अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। न्याय के लिए वह थाने पहुंचे और एक साल तक चक्कर लगाते रहे। इसके बाद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 सी व 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर को दर्ज हुए 6 महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक पीड़ित को न्याय नहीं मिला है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























