हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर कोतवाली में तैनात दारोगा प्रीति त्यागी के भाई की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने महिला दारोगा के भाई अक्षय त्यागी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह मृतक का शव अमरोहा की नौगावां रोड पर स्थित खेत में पड़ा मिला। अक्षय की लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि अक्षय त्यागी गुरुवार से लापता था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:
























