VIDEO: हापुड़ में कृषि विधेयकों के विरोध में उतरे किसान










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): कृषि विधेयकों के विरोध में शुक्रवार को यहां किसान कड़े तेवर अपनाते हुए सड़क पर उतर आए। किसानों ने ततापुर बाईपास पर धरना देकर केंद्र सरकार को यह संदेश दिया कि किसान कथित काले कानून कृषि विधेयकों को मनाने को तैयार नहीं है।
भारतीय किसान यूनियन के दोनों संगठनों व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की संयुक्त अगुवाई में हजारों किसान टै्रक्टर ट्रालियों से ततारपुर बाईपास पर पहुंचे और चक्का जाम कर धरना दिया। धरना स्थल पर किसान नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए, जी भर कर कोसा और कृषि विधेयकों को काला कानून बताया।
किसानों ने इस बात पर नाराजगी जताई की जिला प्रशासन ने किसानों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की है। कांग्रेस, आमआदमी पार्टी, चंद्रशेखर की आजाद पार्टी, रालोद,सपा आदि संगठन भी किसान के समर्थन में आगे आए है।
अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और बेरीकेट लगाकर रुट डायवर्जन किया।
धरना प्रदर्शन में प्रमेंद्र सिंह ढिल्लों, ज्ञानेंद्र त्यागी,यशवीर त्यागी,धनवीर शास्त्री, रामपाल सिंह, टेनपाल सिंह, कुशलपाल सिंह सहित हजारों किसान शामिल हुए।







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!