हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के चंडी रोड पर एक किराना दुकान पर खाद्य पदार्थो का नमूना लेने गए खाद्य टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में चार व्यापारियों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात व्यापारियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यप्रणाली से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने धारा 353,504,427 के तहत व्यापारी ओम प्रकाश व उसके बेटे राजीव सिंघल,गर्ग प्रोविजन स्टोर के मालिक जोगेंद्र कुमार गुप्ता,संदीप कुमार मित्तल को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट में अफसर ने व्यापारियों पर खाद्य टीम के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने,सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने,सरकारी कागजात छीन पर फाड़ देने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर व्यापारियों ने खाद्य सुरक्षा टीम पर जबरन वसूली करने तथा व्यापारियों का शोषण व उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि बुधवार की अपराह्न खाद्य सुरक्षा टीम चंडी रोड पर खाद्य पदार्थो का नमूना लेने ओम प्रकाश राजीव सिंघल की किराना दुकान पर गई थी। राजीव का आरोप है कि टीम ने उससे पैसे मांगे थे और पैसे न देने पर टीम ने सैंपल भरने की धमकी दी थी। टीम ने दुकान से अरहर की दाल का सैंपल लिया था।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958






























