हापुड़ का संजीव वाहन चुराने के जुर्म में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार










हापुड़/दिल्ली, (ehapurnews.com): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महंगी कार चुराने वाले गिरोह के सरगना हापुड़ निवासी संजीव कुमार उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया है जिससे आठ कारें बरामद हुई है। संजीव से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

2018 में भी हो चुका है गंजा गिरफ्तार:

सरगना संजीव उर्फ गंजा साल 2018 में भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो चुका है जिसकी निशानदेही पर साल 2018 में पुलिस ने चोरी की 17 कारें बरामद की थी।

17 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी:

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि पिछले महीने जेल से छुटा संजीव कुमार अपना गिरोह बनाकर महंगी कारों की चोरी कर रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर वाहन चोर सरगना की तलाश शुरू की और 17 अक्टूबर को दिल्ली में भैरो मार्ग के पास से कार से आए संजीव को धर दबोचा।

टैब की मदद से चुराते थे कार:

गिरोह टैब तकनीक की मदद से कार के लॉक को डिकोड करता था और एक कार को 50,000 रुपए में बेच देता था। चोरी की कार यूपी, हरियाणा व पंजाब में बेची जाती थी। गिरोह बेहद शातिर तरीके से दुर्घटनाग्रस्त टोटल लॉस कार के नंबर का इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर चोरी की कारों का दस्तावेज तैयार करता था।

CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!