हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती महिला प्रकोष्ठ हापुड़ द्वारा आयोजित नमस्कार पखवाड़े के छठे दिन कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में योगाचार्य रेनू सैनी द्वारा सूर्य नमस्कार कराया गया।इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. योगाचार्य रेनू सैनी ने बताया कि सूर्य नमस्कार विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।विद्यालय प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल विद्यार्थियों को नित्य प्रति सूर्य नमस्कार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए यह अपने आप में परिपूर्ण है। विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग दिया इसके अतिरिक्त कंपोजिट स्कूल लालपुर हापुड़ में संयोजक अलका चंद के सानिध्य में योगाचार्य निशा त्यागी व योगाचार्य क्षमा शर्मा ने छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार कराया जिसमें प्रधानाचार्य निमेष, नीलम तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
First True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606






























