हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार हापुड़ के राधारपुरी की निवासी 80 वर्षीय सुधा शर्मा का निधन हो गया। सुधा 16 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिली थी जिनकी जांच एक प्राइवेट लैब द्वारा की गई थी। उन्हें उपचार के लिए नोएडा में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार रात एक प्रेस नोट जारी कर मौत की पुष्टि की है।
























