👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत ने संगठन की कार्य समिति का विस्तार करते हुए रविवार को गांव आजमपुर के परवेश आलम को संगठन का ब्लाक अध्यक्ष,गांव सिवाया के रामभूल राणा को जिला उपाध्यक्ष,गांव अचपलगढ़ी के हिमांशु,तथा गांव इकलैड़ी के संजीव कुमार व गांव सिवाया के लौकेश राणा को संगठन में जिला सचिव नियुक्त किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने रविवार को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनसे समाजवार्दी पार्टी के हित में कार्य करने को कहा।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























