हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को हापुड़ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया और नेता जी के दीर्घ आयु होने की कामना की। इस अवसर पर सपाईयों ने केक भी काटा और सपा नेताओं ने वर्ष-2022 में प्रदेश में सपा की सरकार सत्तारुढ़ कराने का संकल्प दिया।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि नेता जी ने गरीबों व किसानों,मजदूरों व व्यापारियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किए है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गो के लिए है।
सपा के जिला प्रवक्ता अनिल आजाद एडवोकेट ने कहा कि सपा कार्यकर्ता संकल्प ले की वे आगामी विधान सभा चुनाव फतह करने प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर रीतू चौधरी, देवेंद्र जाखड़,इस्लाम चौधरी,आमिर खान,अरूण तोमर आदि उपस्थित थे।
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122
























