हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिना अनुमति के किसान जागरुक यात्रा निकालने पर समाजवार्दी पार्टी के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख व यात्रा में साथ चलने वाले सपा के 16 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कोविड-19 प्रोटोकोल व निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया है।
बता दें कि सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने बुधवार को ट्रेक्टरों पर सवार होकर गांव शाहपुर फगौता से किसान जागरुक यात्रा निकाली थी,जब यह यात्रा हापुड़ पहुंची तो पुलिस ने रोक दिया और बिना अनुमति के यात्रा निकालने के आरोप में मुकद्दमा लिख दिया।
आरोपी है-सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख,जगदीश,संजीव मंजीत चौधरी,लौकेश,आकाश,अफजाल चौधरी,गौरव चौधरी, मौहम्मद अरशद,राम नरेश,अमित,बुद्धप्रकाश,मूलवीर सिंह,सत्यदेव व विपिन कुमार है। इसके एक दिन पहले भी सपा के 167 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
वीडियो देखेः
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























